फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women's empowerment ceremony concludes

Bilaspur News: नारी शक्ति सम्मान समारोह का समापन

Fri, 17 Apr 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women's empowerment ceremony concludes
बाहोट कसोल में नारी शक्ति सम्मान समारोह में मौजूद महिलाएं। स्रोत: आयोजक
महिलाओं को दिया सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की हरनोड़ा ग्राम पंचायत के बाहोट कसोल में हुए नारी शक्ति सम्मान समारोह के साथ अभियान का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आयोजन को गरिमामय बना दिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

आयोजक रोहित ठाकुर ने कहा कि समारोह के दौरान महिला मंडलों से जुड़ी प्रतिभागियों को मंच पर सम्मान प्रदान किया गया। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए सामाजिक, पारिवारिक और सामुदायिक जीवन में निभाई जा रही अपनी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याएं, जरूरतें और सुझाव खुलकर रखे। पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर महिलाओं ने अपनी बात रखी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच देना रहा, जहां वे बिना झिझक अपनी समस्याएं साझा कर सकें। कार्यक्रम के तहत पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क किया गया, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को इस आयोजन से जोड़ा जा सका। इस प्रयास से न केवल महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, बल्कि उन्हें अपनी बात रखने का अवसर भी मिला। समारोह के समापन अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे, ताकि महिलाओं को निरंतर प्रोत्साहन और सम्मान मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed