फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women can become self-reliant through self-employment and avail the benefits of government schemes.

Bilaspur News: स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ

Mon, 24 Aug 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women can become self-reliant through self-employment and avail the benefits of government schemes.
ग्राम पंचायत बैरी रजादियां में एकता ग्राम संगठन बैरी रजादियां की मासिक बैठक में मौजूद महिलाएं।
बैरी रजादियां में एकता ग्राम संगठन की बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर दिया जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बैरी रजादियां में एकता ग्राम संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। संगठन की प्रधान बबीता शर्मा ने कहा कि महिलाएं अपनी रुचि, क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हस्तशिल्प, पशुपालन, कृषि आधारित गतिविधियों, खाद्य प्रसंस्करण और छोटे व्यवसायों में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। छोटे स्तर से शुरू किया गया काम आगे चलकर स्थायी व्यवसाय का रूप ले सकता है। सचिव निशा चंदेल ने कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमता के अनुसार गतिविधि का चयन कर उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, सरकारी सहायता और योजनाओं की जानकारी हासिल करनी चाहिए। सही मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयासों से महिलाएं अपनी आय के साधन विकसित कर सकती हैं। सीआरपी एचएनजी पुष्पा देवी ने महिलाओं को संगठन के माध्यम से एकजुट होकर स्वरोजगार से जुड़ने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और महिलाओं की भागीदारी पर भी चर्चा हुई। महिलाओं ने अपनी रुचि और अनुभव के आधार पर विभिन्न गतिविधियों को लेकर विचार साझा किए। इस दौरान कहा गया कि महिलाओं के आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने से परिवार और समाज दोनों की स्थिति मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed