फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Woman dies in collision between bike and scooter

Bilaspur News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में महिला की मौत

Sat, 02 Dec 2023 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in collision between bike and scooter
- स्कूटी चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


- थाना भराड़ी के घंडालवीं में हुआ हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के घंडालवीं कस्बे में बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार कंजयाण गांव के रणजीत सिंह और उनकी पत्नी लता देवी (40) स्कूटी पर सवार होकर झंडूता के समोह स्थित अपनी बेटी के ससुराल जा रहे थे। घंडालवीं चौक के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों पति-पत्नी स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि व्यक्ति को सिविल अस्पताल घुमारवीं रेफर कर दिया। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि बाइक सवार पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed