{"_id":"654a799dd03f10404602c0a8","slug":"woman-and-youth-arrested-for-cylinder-theft-bilaspur-news-c-19-1-ali1006-257299-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सिलिंडर चोरी के आरोप में महिला और युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सिलिंडर चोरी के आरोप में महिला और युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
-घुमारवीं शहर में लगातार बढ़ रहे चोरी के मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत पुलिस ने शहर में सिलिंडर चोरी के आरोप में पुलिस ने एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से घरों से सिलिंडर तथा अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसके तहत पुलिस में भी कुछ शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। पुलिस कई दिनों से इस मामले में शामिल चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस हर एंगल से इस चोरी करने वाले गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब इस गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में लोगों के घरों से सिलिंडर और अन्य सामान चोरी करने वाले इन लोगों का फुटेज मिला। इसके आधार पर पुलिस ने इस गिरोह के एक महिला सहित दो लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन लोगों से चोरी किए गए सिलिंडर तथा चोरी में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी को कब्जे में लिया है। चोरी के आरोप में पकड़ा युवक ग्राम पंचायत लुहारवीं के गांव मतवाणा और महिला ग्राम पंचायत सेऊ के गांव चेहड़ की रहने वाली है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस उप अधीक्षक घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। साथ ही उन्होंने पूछताछ में शहर में हुई अन्य चोरियों और इनके और साथियों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद जताई।