{"_id":"65b94a7b6bdbe9336f0d5587","slug":"will-protest-if-administration-does-not-discuss-ali-khad-dispute-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-112376-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्रशासन ने अली खड्ड विवाद पर बातचीत नहीं की तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्रशासन ने अली खड्ड विवाद पर बातचीत नहीं की तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी चेतावनी
- बोले, राजनीतिक दबाव के चलते जबरदस्ती फिर शुरू किया कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर-सोलन की सीमा पर स्थित त्रिवेणीघाट में अली खड्ड से पानी उठाने के विवाद में लोगों ने दोनों जिलों के प्रशासन के हस्तक्षेप की मांग की है। अली खड्ड संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों ने चेताया कि यदि प्रशासनिक अधिकारी बुधवार को मौके पर नहीं पहुंचे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के चलते एक बार फिर पानी उठाने के लिए बनाई जा रही योजना का काम शुरू कर दिया गया है।
अली खड्ड संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि त्रिवेणीघाट के पास अली खड्ड में चल रहे पानी उठाने की योजना के कार्य को लोगों ने अपने हितों की रक्षा के लिए रुकवाया है, लेकिन राजनीतिक दबाव में मंगलवार को निर्माण कार्य खड्ड के उस पार सोलन सीमा शुरू कर दिया गया। इसका ग्रामीणों ने एक बार फिर से विरोध किया। उन्होंने चेताया कि बुधवार सुबह 11 बजे तक यदि कोई उच्च अधिकारी त्रिवेणीघाट पहुंच कर खड्ड के पानी को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे लोगों की बात नहीं सुनेगा तो सभी आसपास की 50 पंचायतों के हजारों लोग उग्र आंदोलन करेंगे। इससे पहले ग्रामीणों ने दो बार शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन किया था और कार्य को बंद करवाया गया था। बुधवार को हजारों की संख्या में अली खड्ड के पास तंबू गाड़ कर आंदोलन करेंगे। यदि कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी बिलासपुर और सोलन जिला प्रशासन की होगी।