{"_id":"6ab17d56e28085a1f60751f7","slug":"will-give-a-decisive-turn-to-the-agitation-if-justice-is-not-served-garg-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168244-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को देंगे निर्णायक मोड़ : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को देंगे निर्णायक मोड़ : गर्ग
विज्ञापन
घुमारवीं में धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस कार्रवाई में कथित भेदभाव के विरोध में घुमारवीं में भाजपा का क्रमिक धरना एवं अनशन सोमवार को भी जारी रहा। क्रमिक अनशन के 17वें दिन आत्मा राम, रणवीर सिंह, श्रवण कुमार, प्यार चंद और मुख्तयार सिंह अनशन पर बैठे। इस दौरान कार्यकर्ता धरना स्थल पर डटे रहे और नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया।
लंबे समय से जारी आंदोलन के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने पर पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने प्रशासन को आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने की चेतावनी दी। गर्ग ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने धैर्य रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई है, लेकिन अब केवल आश्वासनों के भरोसे आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। अब समय आश्वासन का नहीं, कार्रवाई का है।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को निर्णायक मोड़ देने के लिए कड़े फैसले लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लगातार चल रहा धरना और अनशन कार्यकर्ताओं के धैर्य और संकल्प का प्रमाण है। यदि इसके बावजूद न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद