सुनीता को उपप्रधान, कनिका को बनाया सचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में कॉलेज केंद्रीय छात्र संगठन (सीएससीए) शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन के चयनित प्रतिनिधियों की ओर से शपथ ग्रहण की। सीएससीए का चयन पिछली कक्षा के परिणाम के आधार पर किया गया। इसमें विशाल को प्रधान, सुनीता देवी को उपप्रधान, कनिका शर्मा को सचिव, शबनम चौहान को सहसचिव बनाया गया। इसके अलावा कृष्णा शर्मा को खेलकूद प्रतिनिधि, मुनीष को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिनिधि, तनु कुमारी, अदिति शर्मा, ईशा, सिद्धार्थ शर्मा, केतन को कक्षा प्रतिनिधि बनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने सीएससीए की नवनिर्मित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। साथ ही महाविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों में छात्रों की भूमिका पर बल दिया। इस अवसर पर प्राध्यापक, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।