{"_id":"656dda3419a2af40420a8706","slug":"weather-changed-drizzle-increased-cold-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-9642-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी बारिश की बंधी उम्मीद, गेहूं की फसल के लिए पानी की आवश्यकता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/जुखाला। जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। हल्की बूंदाबांदी से मौसम और ठंडा हो गया है। किसानों को अब अच्छी बारिश की उम्मीद है। जिले भर में गेहूं की फसल के लिए अच्छी बारिश की आवश्यकता है।
जिले में अधिकतम फसल क्षेत्र गैर सिंचित है। किसान फसलों के लिए बारिश पर निर्भर हैं। करीब एक सप्ताह पहले ही जिले में मौसम ने करवट ली है। इससे पहले भी बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ है। अगर पर्याप्त बारिश न हुई तो इससे गेहूं की फसल को नुकसान होगा। जिले में 65 हजार किसान परिवार 25 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती करते हैं। किसान हिम्मत सिंह मिन्हास, मुंशी राम, ठाकुर, नत्थू राम, महेंद्र शर्मा, देवराज शर्मा, रतन लाल, बलदेव शर्मा, मनोज कुमार और भगत राम ने कहा कि गेहूं की फसल के लिए इस समय बारिश आवश्यक है। एक दो बार हल्की बूंदाबांदी हुई है, लेकिन यह फसल के लिए पर्याप्त नहीं है। फसल अभी प्रारंभिक स्तर पर है। इस समय यदि बारिश हो जाए तो अच्छी फसल हो जाएगी।
सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी सुंदर लाल शर्मा ने बताया कि अभी गेहूं की बुआई किए कुछ ही समय हुआ है। जिले में हल्की बारिश इसके लिए पर्याप्त नहीं है, लेकिन आगामी कुछ दिनों में बारिश हो जाए तो फसल के लिए अच्छा होगा। हालांकि अभी फसल पर इतना अधिक प्रभाव नहीं है। अगर बारिश हो जाती है तो किसानों की गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हो जाएगी।