{"_id":"62d4548d026ed0772c248a3b","slug":"weather-bilaspur-news-sml4155453125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर : जिले में कई मकान, डंगे और गोशालाएं ढहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर : जिले में कई मकान, डंगे और गोशालाएं ढहीं
विज्ञापन
बिलासपुर के नौणी गांव में बारिश के कारण मकान में घुसा मलबा।संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर/बरठीं/ झंडूता। जिले में शनिवार और रविवार को हुई बारिश ने कहर ढाया है। जगह-जगह भूस्खलन होने से पेड़, मकान, डंगे और गोशालाएं गिर गईं। ग्राम पंचायत नौणी मेें सबसे अधिक नुकसान हुआ है। वहां एक कच्चा और एक पक्का मकान ढह गया। इसके अलावा दर्जनों परिवार प्रभावित हुए हैं।
नौणी गांव में शनिवार रात को प्रेमलाल का तीन कमरों का कच्चा मकान गिर गया। सामान और एक छोटा ट्रैक्टर मलबे में दब गया। इसके अलावा प्रेम लाल का मकान और डंगा ढह गया है। इसी गांव के एक नाले में भारी उफान आने से राजेश कुमार के घर और विंकल ठाकुर के ढाबे में मलबा घुस गया। इसके अलावा पडगल गांव में राजेश कुमार का सर्विस स्टेशन पूरी तरह से तबाह हो गया। जबकि देवी रूप और हरिराम की दुकानों में मलबा घुस गया।
इनसेट
झंडूता विस क्षेत्र में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप
33केवी सब स्टेशन झंडूता की लाइन पर पेड़ गिरने से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब 20 घंटे बाद विद्युत सप्लाई बहाल हुई। शनिवार रात करीब 10:00 बजे से बिजली की सप्लाई बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार कंदरौर से झंडूता सब स्टेशन की 33केवी लाइन पर सेर तुगड़ी के पास पेड़ गिरने के कारण आपूर्ति बाधित रही। हालांकि विद्युत बोर्ड के कर्मचारी करीब 12 घंटे कार्य में जुटे रहे। विद्युत बोर्ड सब डिवीजन झंडूता के कनिष्ठ अभियंता सोमनाथ शर्मा और सहायक अभियंता राज कुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार शाम को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
बाक्स
भूस्खलन के चलते बंद रहे मार्ग
मूसलाधार बारिश के कारण झंडूता विस क्षेत्र के झंडूता-समोह और बरोहा-ज्योरिपतन-नखलेहड़ा मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गए। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि विभाग ने रविवार दोपहर बाद इन सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया। लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता के सहायक अभियंता नितेश शर्मा ने बताया कि ल्हासे गिरने से मार्ग बाधित हो गए थे। जेसीबी से मलबे को हटाकर मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिए गए हैं।
इनसेट
श्री नयनादेवी जी और झंडूता में भी हुआ नुकसान
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बारिश के कारण उपमंडल श्री नयनादेवी जी के चलेला गांव में लेखराम का और सुनहान गांव में सुनील कुमार का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा पलोपड़, दबट मजारी, बागी बिनौला और दलीयार छकोह में डंगे गिरने की घटनाएं हुई हैं। वहीं, झंडूता उपमंडल के रच्छेड़ा गांव में निक्का राम, सांघ गांव में बलवंत सिंह, गंगलोह गांव में आजाद सिंह, ढलोग गांव में दुर्गी देवी, मलारी में जीवन और दड़गान में कुलदीप सिंह की गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। श्री नयनादेवी जी के जगातखाना गांव में देवी राम और सुनहान गांव में सुनील कुमार का रसोई घर क्षतिग्रस्त हो गया।
कोट्स
आगामी पांच दिन होगी भारी बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं की मौसम विशेषज्ञ दीक्षा स्त्रोत्रा ने कहा कि आगामी पांच दिन जिले में करीब 150 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30.32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अपेक्षित सापेक्ष आद्रर्ता 33.85 प्रतिशत के बीच रहेगी। अपेक्षित हवा की गति 6.8 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
कोट्स
आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं। प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किया जा रहा है। बरसात के मौसम में नदी-नालों के किनारे जाना जोखिम भरा हो सकता है। बरसात के मौसम में संभल कर रहने की आवश्यकता है।
रामेश्वर दास, एसडीएम, सदर उपमंडल

ग्राम पंचायत डमली में दुकान में घुसा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : BILASPUR