{"_id":"62d1ac93bfe7eb7ee445479e","slug":"weather-bilaspur-news-sml4153496123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से दो कच्चे मकान, रसोई घर और चार गोशालाएं क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से दो कच्चे मकान, रसोई घर और चार गोशालाएं क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बिलासपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सड़क पर नाले के रूप में बहता पानी। संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर/बरठीं (बिलासपुर)। जिले में भारी बारिश से दो कच्चे मकान, एक रसोई घर और चार गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा बारिश का पानी सड़कों पर नाले के रूप में बहने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से लोक निर्माण विभाग को दो दिन में 2.28 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
शुक्रवार को जिले में भारी बारिश हुई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार बारिश से झंडूता उपमंडल के तहत मरोतन में सुखदेई का कच्चा मकान, बडोल देवी में रूपलाल का कच्चा मकान, घुमारवीं उपमंडल के तहत सिल्ह गांव में प्यार सिंह का रसोई घर और भड़ोलीकलां, समलेटा और जांगला में तीन गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो र्गइं। भारी बरसात के कारण ग्राम पंचायत डमली के गांव पट्टा के रामकुमार की गोशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई। गोशाला के अंदर बंदे पशु भी घायल हो गए। स्थानीय प्रधान बंदना कुमारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और एसडीम कुलदीप पटियाल और पटवारी कपिल कुमार को इसके बारे में अवगत करवाया। हलका पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है।
इनसेट
पांच दिन में 121 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना
कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं के मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। इसके कारण जिले में करीब 121 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आर्द्रता 33 से 85 फीसदी के बीच रहेगी। हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मौसम विभाग की प्रभारी डॉक्टर दीक्षा तंवरा ने बताया कि किसान मक्का की अच्छी पैदावार के लिए खेतों में पानी खड़ा न होने दें।

ग्राम पंचायत डमली के गांव पट्टा में भारी बरिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई गोशाला।संवाद- फोटो : BILASPUR
विज्ञापन