फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water sports will start soon in Kolbandh lake

Bilaspur News: कोलबांध झील में जल्द शुरू होंगे वाटर स्पोटर्स

Sat, 23 Nov 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 23 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Water sports will start soon in Kolbandh lake
कोलडैम बिलासपुरफाइल फोटो
-हरनोड़ा से तत्तापानी तक 40 किलोमीटर झील में चलेंगे क्रूज और शिकारे
विज्ञापन

-बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग का उठा सकेंगे लुत्फ
-टेंडर लेने वाली कंपनी को सालाना जिला प्रशासन को देने होंगे 30 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोलबांध झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटर स्पोटर्स गतिविधियां जल्द शुरू होंगी। इसके लिए जारी किया गया टेंडर अगले पांच दिनों में खुलने जा रहा है। यह झील हरनोड़ा से तत्तापानी तक 40 किलोमीटर लंबी है। यह प्रदेश के चार जिलों बिलासपुर, मंडी, सोलन, शिमला में फैली हुई है। झील की प्राकृतिक सुंदरता और इसके मनोरम दृश्य इसे पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनाते हैं।
कोलबांध झील में क्रूज, शिकारा, जैटी, स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग, मोटर बोट जैसी रोमांचक और मनोरंजक गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इन गतिविधियों के जरिए न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। परियोजना से सरकार को भी बड़ी मात्रा में राजस्व प्राप्त होगा। इस टेंडर को हासिल करने वाली कंपनी को जिला प्रशासन को सालाना 30 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। शुरुआत में यह टेंडर पांच साल के लिए जारी किया जाएगा, जिसे बाद में दो साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। कोलबांध झील चार जिलों में फैली हुई है। इसके आसपास के पहाड़, हरियाली इसे हिमाचल प्रदेश का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बना सकते हैं। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि झील में वाटर स्पोर्ट्स शुरू होने से राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। झील का शांत वातावरण और इसकी प्राकृतिक खूबसूरती एडवेंचर, शांति चाहने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन

इन गतिविधियों के लिए टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि शनिवार को थी। अब अगले पांच दिनों के भीतर इसे जारी किया जाएगा। इसके बाद झील में इन गतिविधियों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला प्रशासन ने इस परियोजना को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि कोलबांध झील एक हाइड्रो प्रोजेक्ट के तहत बनी है, जो अपने आप में इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है। यह झील जलविद्युत उत्पादन के साथ स्थानीय लोगों की जल आवश्यकताओं को भी पूरा करती है। अब इसे पर्यटन के लिए विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है।
इनसेट
स्थानीय लोगों के लिए लाभ
झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होने से न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर छोटे व्यवसाय, होटल, रेस्त्रां और अन्य सेवाओं का विकास भी होगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ अतिरिक्त आय के साधन मिलेंगे।

कोट
आगे की योजना
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि यह परियोजना केवल झील के विकास तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक विकास में सहायक होगी। बताया कि टेंडर सबमिट करने की अंतिम तिथि शनिवार को थी। वहीं जल्द ही अब इस टेंडर को खोलकर काम आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed