फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water level in Bhakra Dam is 37 feet lower than last year.

Bilaspur News: भाखड़ा बांध में पिछले साल से 37 फीट कम पानी

Fri, 28 Aug 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Water level in Bhakra Dam is 37 feet lower than last year.
27 अगस्त को जलस्तर 1634.22 फीट, लाइव स्टोरेज 64 फीसदी भरा
विज्ञापन

पिछले साल इसी दिन 93 फीसदी था
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मानसून के इस सीजन में भाखड़ा बांध के जलाशय में पिछले साल के मुकाबले पानी की आवक कम रही है। 27 अगस्त को बांध का जलस्तर 1634.22 फीट दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल इसी दिन जलस्तर 1671.49 फीट था। इस लिहाज से इस बार जलस्तर 37.27 फीट कम है। जलाशय की लाइव स्टोरेज क्षमता भी अभी 64 फीसदी ही भर पाई है, जबकि पिछले साल 27 अगस्त तक यह 93 फीसदी भर चुकी थी। भाखड़ा जलाशय में वर्तमान में 3.61 बिलियन क्यूबिक मीटर लाइव स्टोरेज पानी उपलब्ध है। करीब 2.05 बिलियन क्यूबिक मीटर क्षमता अभी खाली है। बांध का अधिकतम जलस्तर 1680 फीट है और मौजूदा जलस्तर इससे 45.78 फीट नीचे है। वीरवार को भाखड़ा बांध में पानी की आवक 30,452 क्यूसेक रही। पिछले साल इसी दिन 58,997 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई थी। यानी इस बार रोजाना आवक पिछले साल की तुलना में करीब आधी रही। 21 मई से अब तक बांध में कुल 31,08,451 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 43,36,875 क्यूसेक पानी आया था। वीरवार को भाखड़ा बांध से 25,518 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पिछले साल इसी दिन 43,635 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

15 सितंबर तक माना जाता है जलभराव का समय
भाखड़ा बांध में पानी भरने का समय 15 सितंबर तक माना जाता है। ऐसे में मानसून के बचे दिनों में हिमाचल के जलग्रहण क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने पर जलाशय का जलस्तर बढ़ सकता है। फिलहाल पिछले साल की तुलना में बांध में जलस्तर और पानी की आवक दोनों कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed