{"_id":"3e08778b9e6178d381bab4fec3cc4ee4","slug":"water-crisis-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने से टूटी पाइप लाइन, बर्बाद हो रहा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने से टूटी पाइप लाइन, बर्बाद हो रहा पानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
Updated Fri, 20 Nov 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएच की लेटलतीफी और लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है। इस वजह से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है तो वहीं लोग पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
हैरानी इस बात की है कि पानी की मैन राईजिंग लाइन पिछले दो महीने से टूटी हुई है। मगर विभाग ने इसे ठीक करवाने की जहमत नहीं उठाई है। नतीजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है और कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत है। मामला संपर्क सड़क कल्लर मोड़ से बिझड़ वाया हिम्मर का है।
विज्ञापन
यहां हिम्मर गांव के बीचों बीच आईपीएच की राइजिंग पाइप फट गई है। इस वजह से हजारों लीटर पानी हर रोज खुले में बह रहा है। बावजूद इसके आईपीएच ने इस पाइप की मरम्मत नहीं की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे कई बार विभागीय कर्मचारियों को अवगत भी करवाया गया है, किंतु कोई कार्य नहीं किया गया। पानी बहने से सड़क भी दलदल में तब्दील हो गई है। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही है।
ग्राम पंचायत छत के पूर्व प्रधान रामानंद शर्मा, वार्ड पंच कमला देवी, नंदीकेश्वर ग्राम विकास समिति के पदाधिकारी संजय कुमार, राजेश कुमार, गोवर्धन दास, विजय कुमार, प्रवीण कुमार, मुनीष कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, जीतराम शास्त्री, बृजेश कुमार, बालक राम, शिव नाथ शर्मा, योगराज, प्रेम सिंह, सुरेंद्र कुमार और नरेंद्र सहित अन्यों ने बताया कि संपर्क सड़क कल्लर मोड़ से छत बिझड वाया हिम्मर के हिम्मर गांव में करीब दो माह से डून सहित अन्यों टैंकों को जाने वाली मेन राईजिंग पानी की पाईप फटी हुई है।
जिससे हजारों लीटर पानी हर रोज व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीणों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से इस पाइप लाइन की तुरंत मरम्मत करवाने की मांग की है।