{"_id":"664356f8c122a91df1037b2d","slug":"waste-management-project-being-prepared-in-sunhani-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-117297-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुन्हाणी में तैयार किया जा रहा कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुन्हाणी में तैयार किया जा रहा कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट
विज्ञापन
16 लाख रुपये से तैयार किया जा रहा प्रोजेक्ट, आसपास की पंचायताें के कूड़े का होगा निपटान
-60 फीसदी कार्य पूरा, लगाई जाएंगी बेलिंग और डस्ट रिमूवल मशीनें
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। शहरों की तरह गांवों में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था करने व ओडीएफ की स्थिति को निरंतर बनाए रखने के लिए विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाणी में लगभग 16 लाख रुपये की लागत से ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। कचरा प्रबंधन संयंत्र का लगभग 60 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है।
इस संयंत्र में अब मशीनरी लगाई जाएगी और आसपास की पंचायत व शहरों का कचरा जमा कर उसकी खाद तैयार की जाएगी। इस संयंत्र के अस्तित्व में आने के बाद घरों से निकलने वाले ठोस एवं तरल कचरे का निस्तारण कर उसकी जैविक खाद भी बनाई जाएगी। खंड विकास अधिकारी चतर सिंह धीमान ने सुन्हाणी कचरा प्रबंधन संयंत्र का निरीक्षण करने के बाद बताया कि सुन्हाणी कूड़ा संयंत्र में प्लास्टिक और कूड़े के उचित निपटान के लिए बेलिंग और डस्ट रिमूवल मशीनें लगेंगी। इनमें कूड़े का उचित निपटान कर प्लास्टिक को दोबारा प्रयोग के लिए भेजा जाएगा। गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। विकास खंड की पंचायतों का कूड़ा संयंत्र में लाया जाएगा और उचित निपटान किया जाएगा। संयंत्र का काम पूरा हो गया है। इसका कार्य पंचायत ने किया है। शेड बनाया जा चुका है। बाकी काम भी जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इस संयंत्र के चालू होने से आसपास की पंचायतों का इकट्ठा होने वाला कूड़ा यहां लाया जाएगा और उचित निपटान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक-एक संयंत्र के लिए 16-16 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी है। अन्य पंचायत में भी जल्द ही जगह का चयन कर कचरा प्रबंधन संयंत्र लगाए जाएंगे। इसमें मशीनों से कचरे का पृथक्करण कर उचित निपटान किया जाएगा और खाद भी बनाई जाएगी। उन्होंने इसके लिए पंचायत को आगे आने के लिए कहा है, कचरा प्रबंधन संयंत्र के शुरू होने पर पंचायत व शहरों में सफाई व्यवस्था बनी रहेगी।