फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Walking procession of upper caste community left from Bilaspur to Solan

Bilaspur News: बिलासपुर से सोलन के लिए रवाना हुई सवर्ण समाज की पैदल यात्रा

Sat, 02 Dec 2023 04:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
Walking procession of upper caste community left from Bilaspur to Solan
- नौणी से नम्होल तक लोगों ने किया भव्य स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सवर्ण समाज स्वाभिमान पैदल यात्रा दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। दूसरे दिन बिलासपुर के नौणी से यात्रा शुरू हुई और नम्होल से होती हुई सोलन जिले में प्रवेश कर गई।

मोर्चा के सदर मंडल अध्यक्ष मनु ठाकुर की अध्यक्षता में नौणी चौक पर यात्रा का स्वागत किया गया। यहां पर उन्हें तलवार भेंट की गई और महिलाओं ने लोकगीत से उनका स्वागत किया। इसके बाद विनायकघाट, ब्रह्ममपुखर और नम्होल चौक पर लोगों ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात यात्रा सैकड़ों समर्थकों के साथ सोलन में प्रवेश कर गई। प्रदेश महासचिव योगेश ठाकुर ने बताया कि यात्रा सरकारों की सवर्ण विरोधी नीतियों, सवर्ण समाज को उनके साथ हो रहे जातिगत अन्याय के प्रति जागरुक करना और सभी वर्गों में भाईचारा स्थापित करना है। अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने बताया कि सवर्ण समाज स्वाभिमान अन्न त्याग यात्रा पिछले 96 दिन से निरंतर जारी है। 5 दिसंबर को ये पैदल यात्रा 100 किलोमीटर सफर कुनिहार तक करेगी। इस मौके पर अजय ठाकुर, चमन कटवाल, मनीष मंडोतरा, मोंटू, पूनम ठाकुर, किरण ठाकुर, निशा ठाकुर, सुमन शर्मा, विद्या शर्मा, रीता ठाकुर और सुभाष ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed