{"_id":"6540dea4a9036514fa04ac36","slug":"volunteers-spruced-up-the-college-campus-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-7948-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वयंसेवियों ने संवारा महाविद्यालय परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वयंसेवियों ने संवारा महाविद्यालय परिसर
विज्ञापन
- जुखाला कॉलेज एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की।
प्राचार्य ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। स्वच्छ वातावरण में ही एक अच्छी शिक्षा ग्रहण की जा सकती है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमन शर्मा ने स्वयंसेवियों को छोटे-छोटे समूहों में बांटकर महाविद्यालय परिसर के भीतरी और बाहरी स्थानों पर उगी झाड़ियों की सफाई की। महाविद्यालय के प्रवेश द्वार, सड़क के दोनों ओर प्लास्टिक और अन्य कूड़ा-कर्कट को कूड़ेदान में डाला। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के आचार्यों ने विद्यार्थियों को आजीविका साधनों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।