{"_id":"6773f2d1b14873efdd0792e5","slug":"volunteers-painted-all-around-the-pots-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-129378-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई
विज्ञापन
जुखाला महाविद्यालय में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवी, विद्यार्थी व अन्
जुखाला कॉलेज में स्वच्छता अभियान आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में अद्वितीय साहस, गौरव एवं त्याग की भावना एनएसएस शिविरों में कार्य करने से ही आती है। इस प्रकार के शिविर हमें समाज में सही तरीके से जीवन यापन करना सिखाते हैं। इसके बाद स्वयंसेवियों ने अध्यापन कक्षों, कॉलेज के चारों तरफ प्लास्टिक और अन्य कूड़ा-कर्कट इत्यादि की सफाई की। स्वयंसेवियों ने क्यरियों के चारों तरफ रंग रोगन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण शिक्षक वर्ग एवं गैर शिक्षक वर्ग और स्वयंसेवी उपस्थित रहे। संवाद