{"_id":"69ecbe41623cacbe5c0d1623","slug":"visa-fraud-case-one-accused-arrested-search-continues-for-another-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-158696-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीजा ठगी मामला : एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीजा ठगी मामला : एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
Sat, 25 Apr 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा
हमीरपुर के युवक ने दो लोगों पर लगाया है 20 लाख ठगी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विदेश में पढ़ाई के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब रिमांड के दौरान मामले की गहराई से जांच में जुट गई है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
बता दें कि यह मामला पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज हुआ था, जिसमें हमीरपुर जिले के 24 वर्षीय युवक निशांत ठाकुर ने दो लोगों पर उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था। आरोप था इन दोनों आरोपियों ने इसके लिए कथित तौर पर निजी कंपनियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे विश्वास में लिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि दोनों आरोपियों ने उससे योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग माध्यमों से करीब 20 लाख 41 हजार 364 रुपये की राशि ली गई, लेकिन न तो वीजा उपलब्ध कराया गया और न ही किए गए वादे पूरे किए गए। रकम वापस मांगने पर लगातार टालमटोल की जाती रही। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप था कि उसके नाम पर धोखे से ऋण लेकर वाहन खरीदा गया। इसके अलावा बैंक खाता खुलवा कर उसका दुरुपयोग करने और खाली कागजों पर हस्ताक्षर व चेक लेने जैसे गंभीर आरोप भी इस मामले में जुड़े हुए हैं। बाद में संपत्ति को लेकर दबाव बनाने की कोशिश भी की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार शर्मा निवासी गांव पंतेहड़ा तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी जाएंगी और यह भी पता लगाया जाएगा कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हैं।