{"_id":"6ac39265607e4fcd75003781","slug":"virtual-biology-classes-begin-in-dadhol-and-dangar-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169243-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दधोल और डंगार में जीव विज्ञान की वर्चुअल कक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दधोल और डंगार में जीव विज्ञान की वर्चुअल कक्षाएं शुरू
विज्ञापन
प्राध्यापक के पद खाली होने पर दधोल के प्रधानाचार्य ने संभाला जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल और डंगार में जीव विज्ञान की वर्चुअल कक्षाएं शुरू की गई हैं। दोनों स्कूलों में जीव विज्ञान के प्राध्यापक के पद रिक्त हैं।
विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रखने के लिए दधोल के प्रधानाचार्य ने स्वयं जीव विज्ञान की ऑनलाइन कक्षाएं लेने की जिम्मेदारी संभाली है। वे पहले जीव विज्ञान के प्रवक्ता रह चुके हैं। उन्होंने डंगार स्कूल के प्रधानाचार्य से समन्वय स्थापित कर दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए नियमित वर्चुअल कक्षाएं शुरू की हैं।
इस कार्य में दधोल स्कूल में कार्यरत एक बीएड प्रशिक्षु भी सहयोग कर रहा है। प्रशिक्षु ने जीव विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। प्रधानाचार्य और प्रशिक्षु के सहयोग से दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों को नियमित रूप से जीव विज्ञान की कक्षाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण पढ़ाई प्रभावित होने से विद्यार्थियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्कूलों से पहल का आह्वान
जिला उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) ने इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सभी प्रधानाचार्यों की बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया गया था। दधोल स्कूल के प्रधानाचार्य ने पहल करते हुए स्वयं ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने अन्य प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से भी आह्वान किया कि शिक्षकों के पद रिक्त होने या किसी शिक्षक के लंबे अवकाश पर रहने की स्थिति में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर वैकल्पिक व्यवस्था करें, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।