{"_id":"6a4aa04497b821370d09e559","slug":"vhp-bajrang-dal-public-meeting-against-conversion-and-drugs-in-ghumarvin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-163134-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में धर्मांतरण और नशे के विरोध में विहिप-बजरंग दल की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में धर्मांतरण और नशे के विरोध में विहिप-बजरंग दल की जनसभा
विज्ञापन
घुमारवीं के हारकुकार मंदिर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की बैठक में मौजूद लोग। स्रोत: परिषद
नए पदाधिकारियों की घोषणा, युवाओं की भूमिका और संगठन विस्तार पर दिया गया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल नगर घुमारवीं की ओर से रविवार को हारकुकार स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में धर्मांतरण और समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के विरोध में जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन विस्तार के तहत नए दायित्वों की भी घोषणा की गई। जोगिंद्र सिंह को नगर उपाध्यक्ष, रमेश को कोषाध्यक्ष, बिमला को मातृशक्ति संयोजिका और प्रिंस और अनमोल को बजरंग दल का सहसंयोजक नियुक्त किया गया। जनसभा में विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत मंत्री तुषार डोगरा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने संगठन की विचारधारा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए समाज में बढ़ती चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने तथा सामाजिक एकता मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रांत गोरक्षा प्रमुख अश्विनी कपिल, जिला सह मंत्री विशाल नड्डा, बजरंग दल जिला संयोजक सूर्या चंदेल, जिला गोरक्षा संयोजक हरबंस, सह संयोजक ज्ञान, झंडूता संयोजक विशाल चंदेल, नगर अध्यक्ष लक्की शर्मा, त्रिफालघाट संयोजक सुनील और कंदरौर प्रखंड सह संयोजक जगदीश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा संवेदना संस्था के अध्यक्ष विनोद सागर, सचिव सत्यन शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अमित, हारकुकार वार्ड के पार्षद संदीप और कल्याणा वार्ड के पार्षद राजेश कुमार भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण, पर्यावरण संरक्षण और समाज में बढ़ती नशे की समस्या जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक वातावरण के निर्माण के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।