फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Valmiki Sabha expressed concern over increasing drug addiction

Bilaspur News: वाल्मीकि सभा ने बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर जताई चिंता

Sun, 19 May 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Valmiki Sabha expressed concern over increasing drug addiction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला वाल्मीकि सभा की बैठक रविवार को महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान अशोक कुमार ने की। इस दौरान इलाके में बढ़ रही नशे की गतिविधियां और नशे से हो रही युवा मौतों पर चिंता मुख्य विषय रहा।

बैठक में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर आए थे, ताकि उन्हें नशे के प्रति जागरूक किया जा सके और दूर रखा जा सके। प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि शहर में कई युवा नशे के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं और कई युवा नशे की चपेट में हैं। वर्तमान में हमारे आस पड़ोस में ऐसे बहुत उदाहरण हैं। ऐसे में नई पीढ़ी को बचाने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अपने बच्चों को घर और बाहर बेहतरीन माहौल दें, ताकि उनका मन कहीं और न भटके। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के साथ दोस्ताना माहौल रखें और उन्हें पढ़ाई और खेल गतिविधियों में डालें, ताकि उनका ध्यान गलत बातों की ओर ही न जाए। अशोक कुमार ने कहा कि यदि किसी परिवार को बच्चों की पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी पेश आती है तो वह संस्था को अवगत करवाएं, ताकि ऐसे बच्चों की मदद की जा सके जो पढ़ने में रुचि दिखाते हैं। इस मौके पर अनिल किशोर, ऊमा किशोर, अशोक कुमार, पवन कुमार, कुलदीप कौर, सोनिया और अजय दादरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed