फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   vaccination of girls

Bilaspur News: एचपीवी वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी, अब तक 32.7 प्रतिशत ही लक्ष्य पूरा

Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
vaccination of girls
जिले में 2735 में से सिर्फ 895 लाभार्थियों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन





स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में जागरूकता अभियान किया तेज

संवाद न्यूज एजेंसी



बिलासपुर। जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार अपेक्षा से धीमी बनी हुई है। पात्र लाभार्थियों में जागरूकता की कमी और छात्राओं की कम रुचि के कारण अब तक लक्ष्य का केवल 32.7 प्रतिशत ही पूरा हो सका है। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।

जिले में कुल 2735 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक 895 छात्राओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि 1840 लाभार्थी अभी भी अभियान से वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारकंड क्षेत्र में 631 लाभार्थियों में से 224 को वैक्सीन लगाई गई है, जबकि 407 शेष हैं। यहां कवरेज 34.1 प्रतिशत रहा। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमारवीं क्षेत्र में 759 में से 266 लाभार्थियों को वैक्सीन लगी, जबकि 493 अभी बाकी हैं। यहां लक्ष्य 35 प्रतिशत दर्ज किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता क्षेत्र में 883 लाभार्थियों में से 272 को वैक्सीन लगाई गई, जबकि 611 लाभार्थी अब तक वंचित हैं। यहां लक्ष्य 30.8 प्रतिशत रहा। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नयना देवी जी क्षेत्र में 437 लाभार्थियों में से 133 को वैक्सीन लगाई गई है, जबकि 304 छात्राएं अभी शेष हैं। यहां लक्ष्य 30.4 प्रतिशत दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग अब शेष लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए विशेष रणनीति तैयार कर रहा है। अभियान में तेजी लाने के लिए स्कूलों में छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। छात्राओं की सुविधा को देखते हुए बुधवार और शनिवार को विशेष वैक्सीनेशन दिवस तय किए गए हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि स्कूलों में पढ़ने वाली पात्र छात्राओं तक आसानी से पहुंच बनाई जा सके। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका सौंपी गई है।
विज्ञापन




इनसेट

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 895 लाभार्थियों को वैक्सीन लग चुकी है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed