फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vaccination done to mother and child in Bargaon

Bilaspur News: बड़गांव में जच्चा-बच्चा को किया टीकाकरण

Sat, 15 Jun 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Vaccination done to mother and child in Bargaon
- आउटरीच आर आई सेशन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग दे रहा है सेवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बड़गांव में आउटरीच आरआई सेशन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय टीकाकरण अनुसूची के अनुसार गर्भवती व बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए जहां टीके लगाए जा रहे हैं, वहीं उनको दवाई भी पिलाई जा रही है।

जिले में गर्भवती महिलाओं व शिशुओं का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार आउटरीच आर आई सेशन कार्यक्रम भी किए जा रहें है। इसके अनुसार गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए नियमित टीकाकरण किया जाता है। यह उन्हें भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से तो बचाता ही है, रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि करता है। कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बड़गांव में शनिवार को गर्भवती महिलाओं व जीरो से डेढ़ साल तक के बच्चों को टीके लगाए गए। सीएचओ सुन्हाणी पूजा शर्मा व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूजा ठाकुर ने बताया कि सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने एवं शिशु के स्वस्थ शरीर निर्माण के लिए समय पर नियमित टीकाकरण बेहद बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण के दौरान शून्य से डेढ़ वर्ष तक के बच्चों को पोलियो, दस्त, टीबी, निमोनिया, काली खांसी, टिटनेस, दिमाग के बुखार और खसरा सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण सहित दवा पिलाई गई। इस तरह नियमित टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कई गंभीर जानलेवा बीमारी से बचाव करता है। नियमित टीकाकरण को सफल बनाने के लिए पंचायत में आशा कार्यकर्ताओं का भी सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उसको लेकर टीकाकरण में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed