फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Uproar in the Forest Department over the tender process, police also reached

Bilaspur News: वन विभाग में टेंडर प्रक्रिया पर हंगामा, पुलिस भी पहुंची

Sat, 20 Sep 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the Forest Department over the tender process, police also reached
घुमारवीं में वन विभाग के आईपीडी प्रोजेक्ट कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया को लेकर हुए हंगामे के दौ
घुमारवीं में निष्पक्षता पर सवाल, भाजपा–कांग्रेस समर्थक ठेकेदार आमने-सामने
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के बीच होती रही तीखी नोकझोंक

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं स्थित वन विभाग के आईडीपी (इंटीग्रेटेड डिविजन प्रोजेक्ट) कार्यालय में शनिवार को टेंडर प्रक्रिया को लेकर भारी हंगामा हुआ। टेंडर की निष्पक्षता और राजनीतिक भेदभाव के आरोपों ने माहौल को इतना तनावपूर्ण बना दिया कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को टेंडर दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। कुछ ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि वे समय पर कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। जब उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया तो जवाब मिला कि कर्मचारी जरूरी कार्य से बाहर गए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि इससे उन्हें निर्धारित समय पर टेंडर जमा करने का मौका ही नहीं मिला।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद कुछ ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थक ठेकेदारों ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया और भाजपा समर्थक ठेकेदारों को अंदर प्रवेश करने से रोका। इससे दोनों गुटों में तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। स्थिति की जानकारी मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा से जुड़े ठेकेदारों को डराने-धमकाने और टेंडर प्रक्रिया से बाहर रखने का प्रयास किया गया, जबकि कांग्रेस समर्थक ठेकेदारों को बिना किसी रोकटोक के टेंडर फार्म उपलब्ध कराए गए। गर्ग ने चेतावनी दी कि भाजपा समर्थित ठेकेदारों के साथ इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही, जिससे माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण रहा। करीब शाम पांच बजे सहायक परियोजना अधिकारी कार्यालय पहुंचीं। जब उनसे पूरे दिन की अनुपस्थिति का कारण पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय बिलासपुर बुलाया गया था। हालांकि, बिलासपुर कार्यालय में जिला परियोजना अधिकारी सौरव जाखड़ ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सहायक परियोजना अधिकारी को किस कार्य के लिए बुलाया गया था। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की कि सभी ठेकेदारों को समान अवसर देने के लिए मौजूदा टेंडर प्रक्रिया को रद्द कर नई तिथि घोषित की जाए। उनका कहना है कि सरकारी दफ्तर में इस तरह का भेदभाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है और मामले की जांच जारी है। ठेकेदारों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच और नई टेंडर तिथि की घोषणा नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed