फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Unknown dead body found tied in a sack in the bushes on the banks of a ravine in Pater Panchayat

Bilaspur News: पटेर पंचायत में खड्ड किनारे झाड़ियों में बोरी में बंधा मिला अज्ञात शव

Thu, 18 May 2023 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Unknown dead body found tied in a sack in the bushes on the banks of a ravine in Pater Panchayat
-लोगों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन की शुरू
विज्ञापन

-सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
-फॉरेंसिक टीम ने मौके से लिए सैंपल, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। जिले के भराड़ी थाना क्षेत्र की पटेर पंचायत में वीरवार सुबह खड्ड के किनारे सुनसान जगह पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहली दृष्टि से यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अज्ञात शव कपड़े की चादर में लिपटा हुआ बाहर से जूट की बोरियों में बंधा हुआ मिला है। कयास लगाया जा रहा है कि यह हत्या है। शव पूरी तरह गल सड़ गया है। इसके चलते शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह किसी साधु का शव है, जिसके बड़े बड़े बाल और लंबी दाढ़ी है। गले में भगवा रंग का पटका और धोती पहनी हुई मिली है।
वीरवार सुबह करीब सात बजे एक व्यक्ति सड़क से गुजर रहा था। मटयाल पुल के नजदीक सुनसान जगह पर उसे बदबू आई तो उसे कुछ शक हुआ। उसने इसके बारे में स्थानीय लोगों को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने वार्ड सदस्य को सूचित कर मौके पर बुलाया। झाड़ियों में पड़ी एक बोरी से बदबू आ रही थी। पहले तो लोगों ने सोचा कि किसी ने मृत जानवर यहां फेंक दिया होगा। जब लोगों ने बोरी को खोलकर देखा तो उन्हें मृत व्यक्ति का हाथ और बाजू दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान और पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र जसवाल, भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शव बुरी तरह गल चुका था। मृतक के सिर पर लंबे बाल और दाढ़ी है। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके से जरूरी तथ्य इकट्ठे किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मौके के नजदीक एक कुटिया में साधु रहता है। जो पिछले कई दिनों से कुटिया में नहीं दिखाई दिया है। उस साधु के एक हाथ की उंगलियां टेढ़ी थी। जिस व्यक्ति का शव मिला है उसकी भी एक हाथ की उंगलियां टेढ़ी प्रतीत हो रही है। लोगों के मुताबिक उस साधु के पास एक कार भी थी। वह कार भी पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं दी है। पुलिस ने लोगों की जानकारी के बाद कुटिया में पहुंच कर जांच की। कुटिया में ताले लगे थे। स्थानीय पंचायत प्रधान की मौजूदगी में उस कुटिया के ताले तोड़े गए। अंदर से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए, लेकिन अभी तक यह कहना मुश्किल है कि जो शव मिला है वह कुटिया में रहने वाले साधु का है या किसी अन्य व्यक्ति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र जसवाल ने बताया कि शव बोरीमें बंधा हुआ था। बेड की चादर भी शव में लिपटी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण हत्या है या कुछ और यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। एफएसएल टीम ने मौके पर जांच की है। जल्द ही मृतक की पूरी शिनाख्त कर मौत के कारणों के पता कर लिया जाएगा। अगर हत्या है तो दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बॉक्स
जो शव मिला है उसकी शक्ल नजदीकी कुटिया में रहने वाले एक साधु से मिल रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुटिया में रहने वाला साधु भी पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं दिया है। इसके साथ ही जो साधु कुटिया में रहता था उसके एक हाथ की उंगलियां टेढ़ी थी और जो शव मिला है उसके भी एक हाथ की उंगलियां टेढ़ी हैं। अगर ऐसा है तो साधु की हत्या किसने की और उक्त साधु की कार कहां है। पुलिस हर पहलू की जांच करते हुए कार्य कर रही है। थाना प्रभारी देवानंद के मुताबिक पुलिस जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लेगी।
- अजय, उपप्रधान पंचायत लंझता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed