{"_id":"68cd3fcd50024cf70f0ff3d3","slug":"ug-supplementary-exam-bilaspur-news-r-19-1-sml1038-604353-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: यूजी की प्रथम वर्ष की सप्लीमेंटरी परीक्षा 27 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: यूजी की प्रथम वर्ष की सप्लीमेंटरी परीक्षा 27 से
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) ने स्नातक स्तर के सभी संकायों की प्रथम वर्ष की सप्लीमेंटरी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 27 सितंबर से शुरू होने वाली ये परीक्षाएं एक माह से अधिक समय तक चलेंगी। 29 अक्तूबर को सप्लीमेंटरी परीक्षा का समापन होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर काॅलेज प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बीए, बीएससी, बीकॉम समेत अन्य संकाय के दूसरे वर्ष की सप्लीमेंटरी परीक्षा का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दूसरे वर्ष की परीक्षाएं 15 अक्तूबर से शुरू होंगी। 31 अक्तूबर तक दूसरे वर्ष की सप्लीमेंटरी परीक्षाओं का आयोजन होगा। दोनों वर्ष की परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तथा 2 से सायं 5 बजे तक दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा शास्त्री प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 27 सितंबर से 25 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी का कहना है कि सप्लीमेंटरी परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर काॅलेज प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।