फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two youths from Punjab arrested with 101 grams of 'Chitta' at Kainchi Mod.

Bilaspur News: कैंची मोड़ में 101 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two youths from Punjab arrested with 101 grams of 'Chitta' at Kainchi Mod.
स्पेशल डिटेक्शन टीम ने की कार्रवाई, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
विज्ञापन

एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं चार मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट थाना क्षेत्र के कैंची मोड़ में बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार पंजाब के दो युवकों को 101 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस चिट्टे की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को एसडीटी ने कैंची मोड़ में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान टीम ने एक बाइक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर बाइक सवार दोनों युवकों के कब्जे से करीब 101 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान करण (23) निवासी घनौली, तहसील एवं जिला रूपनगर और राकेश प्रसाद (24) निवासी प्रेम नगर, तहसील बलाचौर, जिला एसबीएस नगर नवांशहर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि करण के खिलाफ पंजाब में पहले भी चार मामले दर्ज हैं। इनमें थाना सिटी रूपनगर में वर्ष 2024 का धारा 307 आईपीसी के तहत मामला शामिल है। इसके अलावा थाना रूपनगर में वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। इन मामलों में 100 और 105 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। वर्ष 2025 में भी करण के खिलाफ 20 ग्राम चिट्टा बरामदगी का मामला दर्ज पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी 101 ग्राम चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। जांच में सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।


तीन माह में नशे के 94 मामले, 197 गिरफ्तार
एसपी अभिषेक धीमान ने कहा कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की जांच जारी है। बिलासपुर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले तीन माह में नशे से जुड़े 94 मुकदमे दर्ज कर 197 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी चेन तोड़ने के लिए पुलिस स्थानीय स्तर पर बरामदगी तक सीमित नहीं रह रही, बल्कि तस्करों तक पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। अब तक बाहरी राज्यों से 23 मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed