फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Female students explained the importance of cleanliness through art and writing.

Bilaspur News: कला और लेखन के जरिये छात्राओं ने समझाया स्वच्छता का महत्व

Tue, 29 Sep 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Female students explained the importance of cleanliness through art and writing.
कन्या पाठशाला बिलासपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं व मौजूद स्टाफ। स्रोत:
कन्या स्कूल बिलासपुर में आयोजित हुईं निबंध, पेंटिंग और वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत नगर परिषद बिलासपुर की ओर से कन्या पाठशाला बिलासपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध लेखन, पेंटिंग और वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में आरुषि ठाकुर ने पहला, हिमानी शर्मा ने दूसरा और अमिशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में जैस्मिन शर्मा प्रथम, सजरून द्वितीय और शाहिद अंसारी तृतीय रहे। वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में गायत्री देवी ने पहला, रितिका ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने छात्राओं की ओर से तैयार रचनात्मक कार्यों का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा देवी और शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया तथा आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने बेकार सामग्री के पुनः उपयोग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। नगर परिषद की ओर से अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों को स्वच्छता गतिविधियों से जोड़कर विद्यार्थियों में जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed