{"_id":"5fc54c5d8ebc3e9bad322a1e","slug":"two-youths-died-in-an-accident-on-nainital-highway-created-chaos-bilaspur-news-mbd3711514155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर/खजुरिया (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, खजुरिया क्षेत्र में हादसे में मृत साइकिल सवार की शिनाख्त हो गई है, वह सिसौना का किसान निकला है। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
कोतवाली के ग्रामटैमरा निवासी उत्तमजीत सिंह (26) नगर के मोहल्ला सिंह कॉलोनी में परिवार समेत रहता था और रुद्रपुर की एक कंपनी में नौकरी करता था। उत्तमजीत सोमवार की सुबह करीब छह बजे बाइक से रुद्रपुर जा रहा था। नैनीताल हाईवे पर इंदरपुर गांव के पास सामने से आ रहे एक डंपर ने उसे कुचल दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, रविवार की देर रात नैनीताल हाईवे पर मन्नत गार्डन के समाने एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी तो उत्तराखंड के थाना किच्छा के ग्राम सैंजना निवासी जगदीप ने उसकी शिनाख्त अपने पुत्र गुरजीत के रूप में की। खजुरिया के ग्राम अहरो में शनिवार को सड़क हादसे में मृत युवक की शिनाख्त ग्राम निवासी विद्याराम के रूप में की। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। तीनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।