Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two thousand farmers of Jhanduta did not get installment of Kisan Samman Nidhi

Bilaspur News: झंडूता के 2000 किसानों को नहीं मिली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त

Mon, 23 Jan 2023 07:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Two thousand farmers of Jhanduta did not get installment of Kisan Samman Nidhi
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता के लगभग 2,000 किसानों को सम्मान निधि की किस्त नहीं मिल पाई है। जबकि ये किसान केवाईसी करा चुके हैं। इसके बावजूद किस्त क्यों नहीं आई इसका कारण किसानों को कोई नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन

किसान रमेश चंद, विजय, सोमनाथ, कर्मी देवी, निक्कू राम, नानकू राम, श्रवण कुमार, पवन कुमार, रमेश चंद सहित अन्य किसानों ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दो से तीन किस्त अभी तक नहीं मिली है जबकि अगली किस्त का समय भी जल्द आने वाला है। ऐसे में उनकी चिंता और भी बढ़ गई है। संबंधित विभाग उन्हें कोई भी सकारात्मक जवाब नहीं दे पा रहा है। इससे पहले भी आधार मिलान न होने या अपात्र होने के चलते कई किसान सम्मान निधि से वंचित रह गए थे। कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके सभी अभिलेख पूर्ण हैं फिर भी उनकी सम्मान निधि की किस्त रोक दी गई है। इन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी भी करा दी है। इसके बाद भी उन्हें धनराशि नहीं मिली है।
विज्ञापन

जब किसान विकास खंड अधिकारी कार्यालय में जानकारी लेने के लिए पहुंचे तो यहां भी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि सभी अभिलेख सही होने के बाद भी उनकी सम्मान निधि क्यों रोकी गई। इसके लिए वे दर-दर चक्कर लगा रहे हैं। उधर, उपमंडल झंडूता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के कार्य को देख रहे पंचायत सचिव राजू राम ने बताया कि कुछ किसानों की आईडी, पासवर्ड और जमीनी संबंधी कारण समस्या बने हुए हैं, जिनको बैंक ने भी रद्द कर दिया है। जिन किसानों की त्रुटि पाई जा रही है, उनकी भू मैपिंग व ई-केवाईसी की जा रही है। इसके पूरा होते ही किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि पहुंच जाएगी। उन्होंने किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों से आग्रह किया है कि जिन किसानों को किसान सम्मान निधि नहीं मिली है, वे लोक मित्र केंद्र में जाकर भी भू मैपिंग और आईडी पासवर्ड दुरुस्त करवा लें। त्रुटियां समाप्त होने के बाद सभी किसानों के खाते में निधि आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed