फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two sections of Jal Shakti department to open in Ghumarvin

घुमारवीं में जल शक्ति विभाग के दो नए सेक्शन खोलने की अधिसूचना जारी

Fri, 12 Aug 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two sections of Jal Shakti department to open in Ghumarvin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में जल शक्ति विभाग के दो नए सेक्शन खोलने को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणा पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री ने बीते माह घंडालवीं में आयोजित कार्यक्रम में भगेड़ और कपाहड़ा में जल शक्ति विभाग के सेक्शन खोलने की घोषणा की थी। मंत्रिमंडल से मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है।
दोनों सेक्शन में जेई समेत 4-4 पद भी मंजूर किए गए हैं। इससे अमरपुर, औहर, बकरोआ, फटोह, छत्त, कपाहड़ा, कोटलू ब्राह्मणा, करलोटी और पपलाह पंचायतों के लोगों को फायदा होगा। जल शक्ति विभाग के घुमारवीं सब डिविजन के अंतर्गत 2 सेक्शन घुमारवीं-एक और दो जबकि भराड़ी सब डिविजन के तहत तीन सेक्शन भराड़ी, दधोल और हटवाड़ आते थे।
विज्ञापन

कई पंचायतों के लोगों को पानी के कनेक्शन लेने तथा पेयजल से संबंधित समस्याओं जैसे कार्यों को लेकर सेक्शन ऑफिस में पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे उनके पैसे के साथ ही समय की भी बर्बादी होती थी। इसके चलते संबंधित इलाकों के लोग नए सेक्शन ऑफिस खोलने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की समस्या के समाधान के लिए खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भगेड़ व कपाहड़ा में सेक्शन ऑफिस खोलने का आग्रह किया था। दोनों सेक्शन में जेई, वर्क इंस्पेक्टर, सर्वेयर व चौकीदार का 1-1 पद भी मंजूर हुआ है।

इससे घुमारवीं और भराड़ी सब डिविजन के तहत आने वाले सेक्शन की संख्या बढ़कर तीन और चार हो गई है। इन पंचायतों के लोगों ने सेक्शन ऑफिस खोलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग का आभार जताया है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जहां घुमारवीं का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed