{"_id":"6a889745ac117865990ce601","slug":"two-more-accused-linked-to-the-drug-trade-arrested-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166014-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नशे के कारोबार से जुड़े दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नशे के कारोबार से जुड़े दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पहले से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में नशे के कारोबार से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान दोनों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पहले मामले में सदर थाना क्षेत्र की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने राजेंद्र कुमार और सुमन कुमार से 17.88 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की थी। जांच के दौरान नशे के फॉरवर्ड लिंक की पड़ताल में बाइक मालिक निखिल कुमार निवासी टिक्कर, तहसील बल्ह, जिला मंडी की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में कोट कहलूर थाना क्षेत्र में 9.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर गुरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान अमनदीप उर्फ दीपू पुत्र राजिंद्र कुमार निवासी टोबा, तहसील श्री नयना देवी जी की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मामलों की गहनता से जांच कर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।