फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two lakh devotees took holy bath in Markandeya temple

मार्कंडेय मंदिर में दो लाख श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

Thu, 14 Apr 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees took holy bath in Markandeya temple
बिलासपुर के ऋषि मार्कंडेय मंदिर में बैसाखी पर्व पर स्नान करते लोग। - फोटो : BILASPUR
जुखाला(बिलासपुर)। उतर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल एवं महाऋषि मार्कंडेय की तपोभूमि मार्कंडेय मंदिर में दो वर्षों के बाद बैसाखी मेले का आगाज हुआ। इन दो दिनों में यहां करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। मंदिर न्यासियों की मौजूदगी में मुख्यातिथि एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा ने पूजा-अर्चना के बाद झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ मेले का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि कोरोना महामरी के कारण दो सालों के बाद मेला मनाया जा रहा है। कोरोना के चलते महाऋषि मार्कंडेय मंदिर और स्नानागार सरकार ने बंद रखे थे।
विज्ञापन

तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालु स्नान करते हैं। इसको लेकर बुधवार रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। उन्होंने पूरी रात महाऋषि मार्कंडेय की पावन धरती पर भजन-कीर्तन किया और सुबह के समय पवित्र स्नान किया। वीरवार को दिन भर श्रद्धालुओं के का तांता लगा रहा। मेले में हमीरपुर, मंडी, सोलन, शिमला, ऊना और पडोसी राज्य पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से श्रद्धालु पहुंचे थे। मेले के दौरान लंगर की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने बताया की सदियों से बैसाखी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान किया जाता है।
विज्ञापन

मार्ग वाहनों के लिए बंद, दो जगह पार्किंग की व्यवस्था
मार्कंडेय मंदिर के लिए जाने वाले मार्ग को प्रशासन ने गाड़ियों के लिए बंद कर दिया है। श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्क करने के लिए दो जगह व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेले में 24 घंटे टीम तैनात है। साथ ही एक एंबुलेंस मेले में सेवाएं दे रही है। पुलिस मेले में कानून व्यवस्था बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed