फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two house and five cow shed destroyed in bilaspur due to landslides

बारिश ने मचाया कहर, पांच गोशालाएं और दो मकान ध्वस्त

Sun, 21 Aug 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
two house and five cow shed destroyed in bilaspur due to landslides
बिलासपुर के बखरी गांव में गिरी गोशाला। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर/झंडूता(बिलासपुर)। जिलेभर में बारिश खूब कहर बरपा रही है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार भारी बारिश के कारण पांच गोशालाएं गिर गई हैं, जबकि दो कच्चे मकान ध्वस्त हो गए। एक सड़क भी भूस्खलन के कारण बंद हो गई है। वहीं लोक निर्माण विभाग को करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात हुई बारिश के कारण झंडूता क्षेत्र की गंगलोह-मलराओं सड़क भारी चट्टानों के खिसकने से बंद हो गई। 18 किलोमीटर लंबी सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतया बंद होने के साथ ही लोगों को पैदल गुजरना भी बड़ा मुश्किल हो गया। कई बस रूट भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार शाम तक छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल कर दिया जाएगा। इसके अलावा करीब आठ किलोमीटर लंबी मरोतन-मल्होट-धनी मार्ग पर भी भूस्खलन होने से यातायात के लिए बंद हो गई थी लेकिन विभाग ने दोपहर बाद सड़क मार्ग वाहनों के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग कोठी-जंगल मल्होट और ढोलग-मलराओं मार्ग पर वाहनों का आना-जाना लगा रहा।
लोक निर्माण विभाग उपमंडल कलोल के सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने बताया कि दो सड़कों पर भूस्खलन हुआ है। एक सड़क को यातायात के खोल दिया गया है जबकि दूसरी सड़क को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों को सावधानी से सफर करने का आह्वान किया है।
इनसेट
मलबे में दबने से एक बकरी की मौत, दो घायल
वहीं, उपमंडल झंडूता के कोट गांव में महेंद्र सिंह का कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कि करीब एक सप्ताह पहले ही इस परिवार ने साथ बनाए नए घर में रहना शुरू कर दिया था। हालांकि कच्चे मकान में कुछ सामान रखा था जो मलबे में दब गया।
उधर, उपमंडल सदर के दगसेच गांव में चुनी लाल का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत कोठीपुरा के गांव बखरी में रोशन लाल की गोशाला गिर गई। मलबे में दबने से एक बकरी की मौत हो गई जबकि दो बकरियां घायल हो गईं।

पंचायत प्रधान पिंकी देवी ने कहा कि पीड़ित परिवार को प्रशासन से हर आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाएगी। वहीं, झंडूता के गाह गांव में कुलदीप सिंह की गोशाला गिर गई। उन्हें करीब 50,000 रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा उपमंडल झंडूता में एक और सदर में दो गोशालाएं गिरी हैं।

उपमंडल झंडूता के कोट गांव में गिरा मकान। संवाद

उपमंडल झंडूता के कोट गांव में गिरा मकान। संवाद- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed