{"_id":"62d1b671ee12293c1a05731b","slug":"two-godown-seal-bilaspur-news-mbd434726047","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया अदा न करने पर तहसीलदार ने दो बकाएदारों के गोदाम किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया अदा न करने पर तहसीलदार ने दो बकाएदारों के गोदाम किए सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। तहसीलदार सुनील कुमार ने राजस्व वसूली अभियान के दौरान बिजली की बकाया और व्यापार कर की बकाया अदा न करने पर चारपाई बनाने के एक गोदाम व गद्दे बनाने के एक गोदाम को सील करने की कार्रवाई की है। बाद में गद्दा गोदाम स्वामी द्वारा 50 हजार रुपये जमा करने पर गद्दे का के गोदाम के ताले खोल दिए गए हैं।
तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने अपने मातहतों के साथ राजस्व वसूली अभियान चलाया। अभियान के तहत वह नगर के मोहल्ला शीरीमियां स्थित चारपाई के एक गोदाम पर पहुंचे। चारपाई गोदाम स्वामी के खिलाफ विद्युत की करीब दो लाख रुपए की बकाया अदा न करने पर उन्होंने गोदाम को सील कर दिया। इसके बाद वह माटखेड़ा रोड स्थित गद्दों के गोदाम पर पहुंचे। गद्दा गोदाम स्वामी पर व्यापार कर के करीब एक लाख रुपये की बकाया अदा न करने पर गद्दे के गोदाम को सील कर दिया गया। इसके बाद गोदाम स्वामी ने कुछ देर बाद 50 हजार रुपये जमा कर दिए और शेष धनराशि तीन दिन के अंदर जमा करने की बात कही। तहसीलदार ने गद्दे के गोदाम के ताले चेतावनी देकर खोल दिए कि अगर उन्होंने बकाया धनराशि तीन दिन में जमा नहीं की तो दोबारा गोदाम को सील करने की कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।