{"_id":"58de99834f1c1b0f4063d9ad","slug":"two-forest-gard-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर कटान मामले में दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर कटान मामले में दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खैर कटान मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत कोठीपुरा में हुए खैर कटान मामले में विभाग ने दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि वन विभाग ने श्री नयना देवी रेंज में भी बड़ी कार्रवाई की है। इसमें करीब तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया हैं।
विज्ञापन
हालांकि श्री नयना देवी रेंज में अधिकारियों पर की गई कार्रवाई की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जबकि कोठीपुरा में हुए अवैध कटान मामले में दो फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड करने की पुष्टि वन विभाग के अरण्यपाल अजीत कुमार ने की है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कोठीपुर और श्री नयना देवी रेंज में भाखड़ा तक सैकड़ों खैर के पेड़ काटे गए थे। हालांकि पहले मामले को पूरी तरह से दबा दिया गया था, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों और प्रधानमंत्री तक इस बारे में शिकायत की। उसके बाद वन विभाग के अधिकारी हरकत में आए। विभाग ने श्री नयना देवी क्षेत्र में हुए अवैध खैर पेड़ कटान मामले में तीन टीमें मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो श्री नयना देवी क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ काटे गए हैं जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। वहीं कोठीपुरा मामले में सदर पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें पुलिस का दावा है कि इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।
इस मामले में वन विभाग के अरण्यपाल अजीत कुमार ने बताया कि कोठीपुर के दो गार्ड सस्पेंड किए गए हैं। जबकि श्री नयना देवी क्षेत्र में हुए कटान की जांच चल रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।