Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kutheda won the cricket tournament title by one wicket

Bilaspur News: कुठेड़ा ने एक विकेट से जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Wed, 25 Nov 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kutheda won the cricket tournament title by one wicket
बम्म में आयोजित क्रिकेटा प्रतियोगिता में विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ। स्रोत: आयोजक
फाइनल में जय मां संतोषी को दी मात, राहुल ने खेली 83 रन की पारी
विज्ञापन

विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को मिले 21 हजार रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। बम्म क्षेत्र के रोपा में आयोजित फिट युवा हिट युवा क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में यूनीक इलेवन कुठेड़ा की टीम ने जय मां संतोषी को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए जय मां संतोषी की टीम ने 15 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 128 रन बनाए। अमित रघु ने 35 और रोहित ने 14 रन बनाए। कुठेड़ा की ओर से रॉकी और जोगी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनीक इलेवन कुठेड़ा की टीम ने 14वें ओवर में नौ विकेट खोकर जीत दर्ज की। राहुल ने 83 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि राम ने 12 रन बनाए। जय मां संतोषी की ओर से जस्सी ने तीन विकेट लिए। समापन समारोह में लद्दा पंचायत के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान उपप्रधान भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आयोजक लोकेश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान मैहरी काथला और बम्म पंचायत के उपप्रधान मनीष शर्मा ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने आयोजन समिति को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भी दी। विजेता यूनीक इलेवन कुठेड़ा को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता जय मां संतोषी को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। राहुल को मैन ऑफ द मैच, जसकरण को बेस्ट बल्लेबाज, नवीन को बेस्ट गेंदबाज और अमित रघु को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। महादेव-11 को अनुशासित टीम का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को खेलों से जुड़े रहने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का अच्छा माध्यम हैं। इस मौके पर बीडीसी लद्दा राजेश कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, सतीश, सुनील, राकेश, ध्यान सिंह और विक्की सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed