{"_id":"6afc9db77e972d35010afceb","slug":"two-commerce-lecturer-posts-vacant-at-talai-school-students-education-at-risk-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172040-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तलाई स्कूल में कॉमर्स के दो प्रवक्ताओं के पद खाली, विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तलाई स्कूल में कॉमर्स के दो प्रवक्ताओं के पद खाली, विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट
विज्ञापन
एक पद छह महीने से रिक्त, दूसरा भी हाल ही में हुआ खाली
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/शाहतलाई। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में वाणिज्य संकाय के दोनों प्रवक्ता पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। स्कूल में कॉमर्स विषय पढ़ाने के लिए अब कोई प्रवक्ता उपलब्ध नहीं है। एक पद पिछले करीब छह महीने से खाली चल रहा है, जबकि दूसरा पद भी हाल ही में रिक्त हो गया है। ऐसे में विद्यार्थियों के सामने पाठ्यक्रम पूरा करने और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है। स्कूल में एक पद लंबे समय से रिक्त होने के बावजूद नियुक्ति नहीं हो पाई। अब दूसरे पद के भी खाली होने से समस्या और गंभीर हो गई है। स्कूल में वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को नियमित कक्षाएं नहीं मिल पा रही हैं। विशेषकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विषय विशेषज्ञ प्रवक्ताओं की उपलब्धता जरूरी है।
स्कूल प्रबंधन समिति के मुख्य सलाहकार अशोक महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विवेक कुमार से मामले में हस्तक्षेप कर रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक पद का छह महीने तक खाली रहना और अब दूसरे पद का भी रिक्त हो जाना विद्यार्थियों के भविष्य के साथ-साथ उनकी पढ़ाई के लिहाज से चिंता का विषय है।
उन्होंने शिक्षा विभाग से आग्रह किया कि पीएम श्री स्कूल तलाई में वाणिज्य संकाय के दोनों रिक्त पद प्राथमिकता के आधार पर भरे जाएं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत आने वाले विद्यालय में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन
जल्द भरे जाएंगे रिक्त पद : उपनिदेशक
उपनिदेशक शिक्षा विभाग नरेश चंदेल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जल्द ही रिक्त पद भर दिए जाएंगे।