Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People in Ghumarwin were made aware of the importance of cleanliness, with a message to use four different types of waste bins.

Bilaspur News: घुमारवीं में स्वच्छता के प्रति जागरूक किए लोग, चार तरह के कूड़ेदान इस्तेमाल करने का दिया संदेश

Wed, 18 Nov 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
People in Ghumarwin were made aware of the importance of cleanliness, with a message to use four different types of waste bins.
नगर परिषद घुमारवीं की ओर से संस्थान में आयोजित जागरूकता अभियान में उपस्थित प्रशिक्षु व अन्य। स् - फोटो : विकास प्राधिकरण कार्यालय में पदभार ग्रहण करतीं, नवागत उपाध्यक्ष। संवाद
ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल ट्रेनिंग सेंटर में चलाया अभियान
विज्ञापन

गीले-सूखे और अन्य कचरे को अलग-अलग रखने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुरघुमारवींं। नगर परिषद घुमारवीं की ओर से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विभिन्न स्थानों और संस्थानों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल ट्रेनिंग सेंटर, मुख्य बाजार बस अड्डे के निकट स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता की अच्छी आदतें अपनाने, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाने और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान लोगों को कचरे का उचित निस्तारण करने और स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

अभियान में सीएमएम वंदना लखनपाल, सामुदायिक स्वच्छता आयोजक शिखा शर्मा, संस्थान के निदेशक कश्मीर सिंह, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान लोगों से स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और स्वच्छ शहर के निर्माण में सहयोग देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के माध्यम से बताया गया कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाना जरूरी है। इसके लिए घरों में गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक और स्वच्छता संबंधी कचरे के लिए चार अलग-अलग कूड़ेदानों का इस्तेमाल करना चाहिए। कचरे को इधर-उधर फेंकने या खुले में डालने के बजाय अलग-अलग छांटकर नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को ही सौंपना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed