{"_id":"6afc9f46abcaa745990b0a11","slug":"villagers-took-a-pledge-to-make-kaudanwala-panchayat-tobacco-free-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-172001-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कौडांवाला पंचायत को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कौडांवाला पंचायत को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने ली शपथ
विज्ञापन
कौंडावाला में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में शपथ लेते ग्रामीण। स्रोत: पंचायत
विशेष बैठक में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, कोटपा एक्ट के प्रावधानों की भी दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत कौडांवाला को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया। इसको लेकर पंचायत में विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें उपस्थित लोगों ने न तो स्वयं तंबाकू का सेवन करने और न ही दूसरों को इसका सेवन करने देने की शपथ ली। साथ ही ग्रामीणों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का भी संकल्प लिया गया।
बैठक में डॉ. अर्चना शारदा और डॉ. तन्वी पठानिया ने ग्रामीणों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर, फेफड़ों की बीमारियां और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने का आह्वान किया।
इस दौरान ग्रामीणों को कोटपा एक्ट (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003) के प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। उन्हें जानकारी दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना प्रतिबंधित है। शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक है। इसके अलावा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचना भी कानूनन अपराध है।
विज्ञापन
डॉ. अर्चना शारदा ने कहा कि पंचायत को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं तंबाकू से दूर रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए। स्वस्थ समाज के निर्माण में ग्रामीणों की भागीदारी अहम है।
इस मौके पर ग्राम पंचायत कौडांवाला की प्रधान कुलविंदर कौर, उपप्रधान वीरू राम सोढ़ी, वार्ड सदस्य भूपेंद्र सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।