{"_id":"679b84bab83c1ad32c049efb","slug":"two-children-of-patta-pathshala-passed-the-golden-jubilee-scholarship-examination-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-131184-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पट्टा पाठशाला के दो बच्चों ने पास की स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पट्टा पाठशाला के दो बच्चों ने पास की स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति परीक्षा
Thu, 30 Jan 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
शिवांश
-चयनित बच्चों को तीन साल तक मिलेगी स्कॉलरशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। शिक्षा खंड घुमारवीं के तहत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला पट्टा के दो बच्चों शिवांशु और वंश शर्मा का चयन स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है। यह छात्रवृत्ति परीक्षा एससीईआरटी सोलन की ओर से कराई जाती है। दोनों छात्रों को कक्षा छठी में 4,000 रुपये प्रति माह, सातवीं कक्षा में 5,000 रुपये प्रति माह और आठवीं कक्षा में 6,000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। शिवांश कुमार पुत्र सतीश कुमार गांव बगड़वान डाकघर दधोल तहसील घुमारवीं का स्थाई निवासी है। वंश शर्मा पुत्र अशोक शर्मा गांव सौग डाकघर डंगार का निवासी है। विद्यालय प्रभारी मंजुल शर्मा ने कहा कि यह स्कूल और इलाके के लिए बहुत ही हर्ष की बात है। उन्होंने दोनों बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।