{"_id":"574dca5e4f1c1bf551109a0b","slug":"truck-operator-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटे के नाम पर ऑपरेटरों को गुमराह कर रही है कंपनी : ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटे के नाम पर ऑपरेटरों को गुमराह कर रही है कंपनी : ऑपरेटर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 31 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में हड़ताल पर बैठे ट्रक ऑपरेटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बीडीटीएस प्रबंधन के रवैये से असंतुष्ट ट्रक ऑपरेटरों का अनशन मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। ऑपरेटरों ने बीडीटीएस पर आरोप लगाया कि आज तक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब ट्रक ऑपरेटरों के किराया कम हुआ है।
विज्ञापन
ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि यह सब बीडीटीएस प्रबंधन की मिलीभगत से हुआ है। ऑपरेटरों का कहना है कि यूनियन में 2500 ट्रक ऑपरेटर है। लेकिन बीडीटीएस प्रबंधन मिलीभगत के कारण सैकड़ों परिवारों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटरों में जीत सिंह, स्वामी सिंह, करचन सिंह, बालक राम, रोशन ठाकुर, अमर ठाकुर, राजेश कुमार, स्वामी सुरजीत सिंह, रामपाल, राजेश भड़ोल, सोनू और सुनील गौतम का कहना है कि बीडीटीएस के 25 साल के इतिहास में आज तक ट्रकों के किराये बढ़ाए गए हैं। लेकिन पहली बार ट्रकों के किराये 15 फीसदी कटौती की गई है।
विज्ञापन
ऑपरेटरों का कहना है कि कंपनी घाटे के नाम पर ऑपरेटरों को गुमराह कर रही है। अगर कंपनी घाटे में तो इसका पूरा ब्यौरा ऑपरेटरों को दिखाएं। मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि बीडीटीएस प्रबंधन ने अपने स्वार्थ के लिए अवैध, अनैतिक और गैर कानूनी ढंग से जनरल हाउस की मंजूरी लिए बिना एसीसी से किराया कम करने का समझौता कर लिया है।
ऑपरेटर संजीव चंदेल ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का न होकर आम ट्रक ऑपरेटर के अधिकारों के लिए है। प्रबंधन के इशारे पर कुछ व्यक्ति इस आंदोलन को लेकर भ्रामक भ्रांतियां फैला रहे।