{"_id":"62f00bd2fdf10c250c528a70","slug":"truck-driver-and-cleaner-attacked-on-police-bilaspur-news-mbd437161912","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर तोड़कर भाग रहे कैंटर चालक व क्लीनर ने पुलिस टीम पर लोहे की राड से किया हमला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर तोड़कर भाग रहे कैंटर चालक व क्लीनर ने पुलिस टीम पर लोहे की राड से किया हमला, गिरफ्तार
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। बैरियर तोड़कर वाहन समेत भाग रहे कैंटर को पकड़ने का पुलिस कर्मियों ने प्रयास किया। आरोप है कि कैंटर चालक ने ईशानगर चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों के ऊपर कैंटर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। विरोध करने पर लोहे की रॉड से भी हमला कर दिया। जिसमें चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मगर, पुलिस कर्मियों ने कैंटर चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह के अनुसार शनिवार की रात करीब नौ बजे एक कैंटर काशीपुर हाईवे से सोबती होटल के समीप होकर डिबडिबा रोड को आ रहा था। यहां पुलिस द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए बैरियर पर रूद्र बिलास चौकी प्रभारी रोहित कुमार व पुलिस कर्मियों ने कैंटर को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक बैरियर तोड़ता हुआ बिलासपुर की ओर भागने लगा। चौकी प्रभारी ने मामले की सूचना फोन द्वारा तुरंत ही कोतवाली प्रभारी व ईशानगर चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह को दी। चौकी प्रभारी ने अपने मातहत सिपाही कुलदीप सिंह व अंकित तोमर के साथ चीनी मिल के समीप कैंटर को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि कैंटर चालक ने पुलिस कर्मियों की बाइक पर कैंटर चढ़ाने का प्रयास कर उन्हें कुचलने की कोशिश की। मगर, पुलिस कर्मी किसी तरह से बच गए और जब विरोध किया, तो चालक ने लोहे की रॉड से उनके ऊपर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान दरोगा व दोनों सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह कैंटर चालक दानिश पुत्र वकील अहमद तथा क्लीनर नाजिम पुत्र वाहिद नूर निवासी टांडा हुरमत नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल चौकी प्रभारी समेत तीनों पुलिसकर्मियों को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने ईशानगर चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह की ओर से दोनों के खिलाफ धारा 323, 332, 353 आदि के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी चालक व क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा कैंटर को अभिलेखों के अभाव में सील करने की कार्रवाई की गई है।