फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   trianga yatra in nain devi

Bilaspur News: नम्होल से कोठीपुरा तक निकली तिरंगा यात्रा

Fri, 14 Aug 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
trianga yatra in nain devi
यात्रा का मलोखर समेत कई स्थानों पर हुआ स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से निकाली गई तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। अंतिम दिन नम्होल से कोठीपुरा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

नम्होल से शुरू हुई यात्रा मलोखर, खारसी, रानीकोटला और गसौड़ पटवारखाना होते हुए कोठीपुरा पहुंची। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। विधायक रणधीर शर्मा ने क्षेत्रवासियों का यात्रा में शामिल होने के लिए आभार जताया। साथ ही लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed