फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   trial for basketball team

Bilaspur News: अंडर-17 बास्केटबाल टीम के लिए ट्रायल पांच को

Wed, 02 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
trial for basketball team
पांवटा साहिब में 11 से 13 सितंबर तक होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पांवटा साहिब में 11 से 13 सितंबर तक होने वाली अंडर-17 राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला बिलासपुर की टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए ट्रायल पांच सितंबर को शाम चार बजे बास्केटबाल स्टेडियम बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। जिला बास्केटबाल संघ के प्रधान प्रवीण रनौत और कोषाध्यक्ष अभिषेक टेसू ने अंडर-17 आयु वर्ग के इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर बास्केटबाल स्टेडियम पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने का आह्वान किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का चयन किया जाएगा। चयन समिति में केके नेगी, अश्वनी कुमार, संजय शर्मा, प्रेम कुमार, राजेश कुमार, सचिन कौंडल और प्रवेश राणा को शामिल किया गया है। चयनित टीम पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय अंडर-17 बास्केटबाल प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed