{"_id":"69c1428761f3e12568037a3c","slug":"transport-department-set-up-awareness-stall-at-nalwadi-fair-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-156546-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नलवाड़ी मेला में परिवहन विभाग ने लगाया जागरूकता स्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नलवाड़ी मेला में परिवहन विभाग ने लगाया जागरूकता स्टाल
Mon, 23 Mar 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
नलवाड़ी मेला में परिवहन विभाग ने ओर से लगाया गया जागरूकता स्टाल । स्त्रोत डीपीआरओ
सड़क सुरक्षा, सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर लोगों को किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के अवसर पर परिवहन विभाग बिलासपुर ने मेले में एक विशेष जागरूकता स्टॉल स्थापित किया है। इस स्टॉल के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात के प्रति जिम्मेदार व्यवहार और सुरक्षित वाहन संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि स्टॉल पर आने वाले लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभाग की ओर से गुड सेमेरिटन , राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद क रने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा लोगों को दुर्घटना की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। मेले में लगाया गया यह स्टॉल लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।