फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   tranga yatara tranga yatara

Bilaspur News: वंदे मातरम के जयकारों से गूंजा घुमारवीं कॉलेज

Thu, 14 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
tranga yatara tranga yatara
एनसीसी कैडेटों ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा
विज्ञापन


कॉलेज से भदरोग गांव तक निकाली गई रैली, लोगों को दिए राष्ट्र ध्वज



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के एनसीसी कैडेटों ने कमांडिंग ऑफिसर 4 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी हमीरपुर कर्नल एसएस रावत के निर्देशन में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली कॉलेज प्रांगण से शुरू होकर भदरोग गांव तक निकाली गई।


रैली के दौरान कैडेट्स ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। स्थानीय लोगों को राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किए गए और उन्हें हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। एनसीसी प्रभारी प्रो. राजीव शर्मा ने कहा कि यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एनसीसी कैडेट्स समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदारी की भावना जगाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और हर घर तिरंगा अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्राचार्य ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है और उन्हें राष्ट्र के सम्मान तथा गौरव को बनाए रखने के लिए सदैव आगे रहना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed