{"_id":"6a7da5e1f1de49aa930381b9","slug":"training-to-panchayat-pradhan-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165490-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण का कैलेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण का कैलेंडर जारी
विज्ञापन
सात बैच में होगा चार-चार दिवसीय प्रशिक्षण
जिला पंचायत संसाधन केंद्र बिलासपुर में दिए जाएंगे पंचायत संचालन के गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। प्रशिक्षण जिला पंचायत संसाधन केंद्र बिलासपुर में सात बैच में होगा। यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी यशपाल ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों को चार-चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान पंचायती राज व्यवस्था, पंचायतों के अधिकार एवं दायित्व, ग्राम सभा की भूमिका, प्रशासनिक और वित्तीय प्रबंधन, विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैच नंबर-1 में विकासखंड श्री नयना देवी जी की 25 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उप प्रधानों को 8 से 11 सितंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैच नंबर-2 में झंडूता विकासखंड की 23 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण 15 से 18 सितंबर तक होगा। वहीं बैच नंबर-3 में झंडूता विकासखंड की शेष 22 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को 22 से 25 सितंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैच नंबर-4 में घुमारवीं विकासखंड की 32 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को 28 सितंबर से 1 अक्तूबर तक प्रशिक्षण मिलेगा। बैच नंबर-5 में घुमारवीं विकासखंड की शेष 31 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को 6 से 9 अक्तूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैच नंबर-6 में सदर विकासखंड की 24 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण 13 से 16 अक्तूबर तक होगा। वहीं बैच नंबर-7 में सदर विकासखंड की शेष 25 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को 21 से 24 अक्तूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों की कार्यप्रणाली, उनकी जिम्मेदारियों और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की व्यवहारिक एवं बुनियादी जानकारी देना है। प्रशिक्षण के बाद प्रतिनिधि ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेही के साथ संचालित कर सकेंगे।