फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Training for ward members on Panchayat responsibilities

Bilaspur News: वार्ड सदस्यों को पंचायत की जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण

Tue, 29 Sep 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Training for ward members on Panchayat responsibilities
बिलासपुर में शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में मौजूद वार्ड सदस्य। संवाद
दूसरे बैच में 11 पंचायतों के 66 वार्ड सदस्य ले रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विकास खंड की 49 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को बुनियादी प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार से चार दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे बैच की शुरुआत हुई। इसमें 11 ग्राम पंचायतों के 66 वार्ड सदस्य भाग ले रहे हैं। इससे पहले 23 से 26 सितंबर तक चले पहले बैच में 10 पंचायतों के 61 वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे बैच में रघुनाथपुरा, नौणी, कोठीपुरा, राजपुरा, कल्लर, छडोल, कचोली, मैहथी, स्योहला, नोग और बिनौला पंचायतों के वार्ड सदस्य शामिल हैं। प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था, पंचायत के कामकाज और उनके दायित्वों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी बताया जा रहा है।
वार्ड सदस्यों को पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने, लोगों की समस्याओं को पंचायत के माध्यम से उठाने और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की जा रही हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि दूसरा बैच 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अगले बैच आयोजित किए जाएंगे। सभी 49 पंचायतों के वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण 10 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिनिधियों को पंचायत व्यवस्था और उनके दायित्वों की जानकारी देकर विकास कार्यों के प्रभावी संचालन में सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed