{"_id":"66c1fcb8d069e08ef6053dbf","slug":"traders-can-take-membership-of-trade-board-till-23rd-august-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-121834-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: व्यापारी 23 अगस्त तक ले सकते हैं व्यापार मंडल की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: व्यापारी 23 अगस्त तक ले सकते हैं व्यापार मंडल की सदस्यता
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक में उपस्थित व्यापारी । संवाद
25 अगस्त को होंगे चुनाव, प्रधान पद के लिए नौ लोगों ने किया है आवेदन
शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए पदाधिकारियों ने की बैठक
आगामी 25 अगस्त को होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। व्यापार मंडल बिलासपुर की बैठक का आयोजन रविवार को परिधि गृह बिलासपुर में किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापार मंडल के सदस्यों और नए सदस्यों को शामिल करने के 23 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। इस दौरान सभी व्यापारियों की एकजुटता और एकता के लिए आगामी 25 अगस्त को होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा की गई।
जानकारी देते हुए नगीन चंद ने बताया कि अब तक नौ लोगों ने प्रधान पद के लिए आवेदन किया है। इसमें अजय चंदेल, नरेंद्र पंडित, कमलेंद्र कश्यप, सुनील टाडू, राम लाल, अर्पण संत गौतम, नरेंद्र कुमार गुप्ता, नरेंद्र खन्ना और हुसैन अली शामिल हैं।
उन्होंने आग्रह किया है कि जिन सदस्यों ने अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वे 23 अगस्त तक अपना पंजीकरण चमन गुप्ता गुप्ता नॉव्लटीज मेन मार्केट में करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिनका पंजीकरण नहीं होगा, वे इस अधिवेशन में किसी भी बात या निर्णय के लिए हकदार नहीं होंगे। नगीन चंद ने बताया कि इस दौरान 25 अगस्त को होने वाले चुनाव को लेकर जिम्मेदारी भी तय की ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और ईमानदारी से काम किया जा सके।
विज्ञापन
इस समिति में सुरेंद्र गुप्ता, कमल गौतम, पुनीत शर्मा, रमित गुप्ता, भूपेश चंदेल, मदन गुप्ता, नवीन वर्मा, अनीश ठाकु र, तरुण टाडू, रश्मि महाजन, विजय सोनी, संदीप नड्डा, राज पाल सांख्यान, प्रकाश चंद गुप्ता, कुलदीप चंदेल और विजय कुमार को शामिल किया गया है।
कार्यकारी प्रधान चमन गुप्ता ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी जो कि 3 बजे तक चलेगी। 4 बजे चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया है कि चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए सहयोग करें ताकि एक मजबूत एवं सशक्त व्यापार मंडल का गठन हो सके।